stock market news in hindi: #Stockmarketnewsinhindi2020

Subscribe

Showing posts with label #Stockmarketnewsinhindi2020. Show all posts
Showing posts with label #Stockmarketnewsinhindi2020. Show all posts

Friday, September 18, 2020

CAMS IPO opens on 22 sep

Computer Age Management Services का Initial public offering 21 सितंबर को खुलेगा, जानिए क्या है



Computer Age Management Services  का Initial public offering (IPO) 21 सितंबर को खुलने वाला है। यह देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड रजिस्ट्रार और ट्रांसफर कंपनी है। Computer Age Management Services कंपनी का IPO 21 सितंबर को खुलेगा और 23 सितंबर को बंद होगा। Computer Age Management Services का प्राइस बैंड 1229-1230 रुपए प्रति शेयर तय हुआ है।


IPO 18 सितंबर को सिर्फ एक दिन के लिए खुलेगा। कंपनी 1,82,46,600  शेयर IPO के तहत जारी करने वाली है। इसमें से 1,82,500 शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व होंगे। कंपनी का IPO 21 सितंबर को खुलेगा और 23 सितंबर को बंद होगा। कंपनी के इश्यू में कम से कम 37.40 फीसदी पोस्ट ऑफर पेडअप इक्विटी का होगा।



सेबी के नियमों को पूरा करने के लिए National Stock Exchange को Computer Age Management Services में अपनी पूरी 37 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचनी होगी। कंपनी ने इस साल जनवरी में IPO के लिए अपना आवेदन सेबी में जमा किया था।


उसके मुताबिक, Computer Age Management Services में NSEIL (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की सब्सीडियरी) की 37.48 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा HDFC की 5.99 प्रतिशत, HDFC Bank की 3.33 प्रतिशत , HDFC Trust के पास 3.19 प्रतिशत, फेयरिंग कैपिटल इंडिया की 4 प्रतिशत और Acsys की 1.94 प्रतिशत हिस्सेदारी है।


Computer Age Management Services की प्रमोटर कंपनी Great  Terrain है जिसपर Harmony River Investment का मालिकाना हक है। Great  Terrain के पास 43.53 प्रतिशत हिस्सेदारी है। Harmony River Investment पर अमेरिका के वारबग पिनकस (Warburg Pincus) द्वारा मैनेज किए जाने वाले प्राइवेट इक्विटी फंड का मालिकाना हक है।


सेबी में जारी आवेदन के मुताबिक, National Stock Exchange  इनवेस्टमेंट 38,400 शेयर और Great Terrain 61,08,400 शेयर 1230 रुपए प्रति शेयर भाव से बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स को ट्रांसफर करेंगे।



प्राइस बैंड  :- 1229 :- 1230 रुपए प्रति शेयर तय हुआ है।


Computer Age Management Services का प्राइस बैंड 1229-1230 रुपए प्रति शेयर तय हुआ है। कंपनी IPO के जरिए 2258 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। इसमें निवेशकों को 12 शेयरों के लॉट के लिए बोली लगानी होगी। इस साल का यह पांचवां Initial public offering (IPO) है। इससे पहले रोसारी बायोटेक, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स REIT, हैपिएस्ट माइंड्स और रूट मोबाइल का IPO आ चुका है। Computer Age Management Services के इश्यू Bombay Stock Exchange पर लिस्ट होगा।


शेयर मार्केट से जुड़े ही डाली अपडेट Hindi news  खबरों के लिए हमारे Blogspost को Followers करे





Wednesday, August 12, 2020

TikTok in talks with RIL to sell Indian Business

टिकटॉक का भारतीय कारोबार रिलायंस खरीद सकता है


भारत ने जून में लगाया था टिकटॉक पर बैन

भारत में फिर आने के लिए टिकटॉक बेकरार है। यूजर्स के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा बाजार है भारत Tiktok की पैरेंट कंपनी बाइटडांस इस के भारतीय कारोबार को बेचने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बाइटडांस शॉर्ट वीडियो ऐप Tiktok का भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली (आरआईएल) को बेच सकती है। इस संबंध में दोनों कंपनियों के बीच जुलाई के आखिर में बातचीत शुरू हुई थी। दोनों कंपनियां अभी किसी भी लेन-देन पर नहीं पहुंची हैं। इस पर रिलायंस, बाइटडांस और Tiktok  ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जुलाई के आखिरी में शुरू हुई थी रिलायंस और बाइटडांस में सौदे बाजी भारत ने जून में लगाया था टिकटॉक पर बैन, अमेरिका में लगा प्रतिबंध

भारत ने लद्दाख की गलवान घाटी में सीमा विवाद के बाद भारत सरकार ने चीन की कंपनियों के 59 ऐप पर बैन लगा दिया था। इसमें टिकटॉक, वीचैट, अलीबाबा ग्रुप का यूसी ब्राउजर जैसे पॉपुलर ऐप शामिल थे। इस के बाद सरकार ने पिछले महीने जुलाई में भी चीन के 47 ऐप पर बैन लगाया था। इस में अधिकांश पहले बैन किए गए ऐप के क्लोन थे। इस प्रकार भारत सरकार अब तक चीन के 106 ऐप पर बैन लगा चुकी है। टिकटॉक के भारतीय कारोबार की वैल्यू 3 अरब डॉलर के करीब आकलन की गई है।

Stock market news in hindi new updates daily Plz followers | posts | comments | share | Link

अमेरिका ने भी चीनी ऐप टिकटॉक पर बैन को मंजूरी दी


अमेरिका ने भी चीनी ऐप Tiktok पर बैन को मंजूरी दी थी। इस संबंध में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक प्रस्ताव पर साइन कर चुके हैं। हालांकि, अमेरिका ने बाइटडांस कोTiktok का अमेरिकी कारोबार किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया है। यदि बाइटडांस 15 सितंबर तक कोई सौदा नहीं कर पाती है तो Tiktok पर लगाया गया बैन लागू हो जाएगा।

टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस कि माइक्रोसॉफ्ट-ट्विटर से चल रही बातचीत

टिकटॉक का अमेरिकी कारोबार खरीदने के लिए सबसे पहले माइक्रोसॉफ्ट सामने आई थी। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इसकी जानकारी दे दी थी। ट्रंप ने भी माइक्रोसॉफ्ट के ऑफर का सहयोग किया है। अभी टिकटॉक के अमेरिकी कारोबार को बेचने को लेकर माइक्रोसॉफ्ट और बाइटडांस में कोई अंतिम सौदा नहीं हो पाया है। इस बीच पिछले सप्ताह यह खबर भी आई थी कि टिकटॉक का अमेरिकी कारोबार खरीदने के लिए ट्विटर भी बाइटडांस से बातचीत कर रही है। टिकटॉक के अमेरिकी कारोबार की वैल्यू 30 अरब डॉलर के करीब आकलन की गई है।

20-19 में बाइटडांस ने भारत से 43.7 दस लाख कमाए

20-19 में बाइटडांस ने भारत में 43.7 दस लाख रुपए का व्यापार किया। कंपनी को 3.4 करोड़ का रुपए का फायदा हुआ। अमेरिका से कंपनी को 650 करोड़ का कमाई मिला था। वहीं, चीन से कंपनी को 2500 करोड़ रुपए का कमाई मिला। कारोबारी कमाई के हिसाब से भारत बाइटडांस के टॉप 10 देशों में शामिल नहीं है। ऐप्स बिजनेस कारोबार पर नजर रखने वाली सेंसर टॉवर के मुताबिक, टिकटॉक के यूजर बेस में तेजी से इजाफा हो रहा है। 29 अप्रैल के डेटा के अनुसार, दुनिया भर में टिकटॉक 200 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। दुनियाभर में टिकटॉक के 80 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं।

Stock market news in hindi new updates daily Plz followers | posts | comments | share | Link


Followers